Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > कृषि दर्शन > किसान पंचों देव ध्यान—-दलीप नगर मा मेला है श्रीमान

किसान पंचों देव ध्यान—-दलीप नगर मा मेला है श्रीमान

Spread the love

25 फरवरी को होगा कृषि विज्ञान केंद्र दलीप नगर में एक दिवसीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन कर योजनाओं की जानकारी के साथ दिया जाएगा प्रशिक्षण

सुनाद न्यूज
कानपुर देहात,24 फरवरी 2023।कृषि विज्ञान केंद्र दलीप नगर कानपुर देहात द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन योजना अंतर्गत एक दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है। केंद्र के प्रभारी डॉ एके सिंह ने बताया कि समय-समय पर किसानों को कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी देने के लिए कृषि मेलों का आयोजन किया जाता है। ऐसा ही एक किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र दलीपनगर परिसर में आयोजित किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि इस कृषि मेले में आयोजित प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी स्टालों के द्वारा दी जाएगी।

खलील खान

फसल अवशेष प्रबंधन योजना के नोडल अधिकारी डॉ खलील खान ने बताया कि इस किसान मेले में कृषि,बागवानी एवं पशुपालन संबंधी विषयों पर प्रशिक्षित भी किया जाएगा।उन्होंने बताया कि किसानों के लाभ हेतु फसल अवशेष प्रबंधन पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *