Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > धर्म कर्म > सिद्ध हनुमानकुटी अनूपपुर में निकली कलशयात्रा

सिद्ध हनुमानकुटी अनूपपुर में निकली कलशयात्रा

Spread the love

सुनाद न्यूज

शिवली,कानपुर देहात,24 फरवरी2023। क्षेत्र के अनूपपुर स्थित श्री सिद्धस्थान हनुमान कुटी आश्रम में गुरुवार को श्रीमद् भागवत कथा शुरू होने के पहले कलश यात्रा निकाली। पनकी मंदिर के महंत महामंडलेश्वर कृष्णदास व महंत जितेंद्र दास की देखरेख कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मंदिर से गांव में घूमकर रामगंगा नहर तक गई। जल लेकर फिर मंदिर पहुंची।श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ पंडित प्रदीप बाजपेयी ने कहा कि भागवत कथा का श्रवण कल्याणकारी है। भागवत कथा सुनने से जन्म जन्मांतर के पाप कट जाते हैं। इस मौके पर संत अरुण चैतन्यपुरी, दिनेश बाजपेयी, रमाकान्त मिश्रा उपस्थित रहे।

राजू शुक्ला/सुनाद न्यूज

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *