Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > बिजली कटौती को लेकर अखिलेश ने योगी सरकार पर फिर कसा तंज, बोले-कहा तो था कि किसानों को 5 साल तक नहीं देना होगा बिल

बिजली कटौती को लेकर अखिलेश ने योगी सरकार पर फिर कसा तंज, बोले-कहा तो था कि किसानों को 5 साल तक नहीं देना होगा बिल

Spread the love

यूपी में बिजली कटौती अब सियासी मुद्दा बन गया है। इस पर सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर तंज किया है। उन्‍होंने एक ट्वीट में लिखा कि सरकार बताए कि उत्‍पादन में वृद्ध‍ि क्‍यों नहीं की।

उत्‍तर प्रदेश में बिजली कटौती पर सियासत भी खूब हो रही है। समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने योगी आदित्‍यनाथ सरकार पर एक बार फिर हमला करते हुए कहा है कि सरकार ने कहा था कि किसानों को 5 साल तक बिजली का बिल नहीं देना होगा। लेकिन सरकार अब कह रही है कि हर एक उपभोक्‍ता भुगतान करे, तभी आपूर्ति होगी।

भाजपा ने चुनाव में कहा कि किसानों को अगले 5 साल बिजली बिल नहीं देना पड़ेगा पर अब कह रहे हैं कि हर एक उपभोक्ता भुगतान करे तभी आपूर्ति होगी। ये सरकार बताए कि सपा के समय में जो उत्पादन क्षमता बढ़ी थी, उसमें इस सरकार ने कोई बढ़ोत्तरी क्यों नहीं करी व जनता पर बिजली संकट क्यों थोपा।

राज्य सरकार पर्याप्त बिजली का इंतजाम नहीं कर पा रही है। अफसरों की लापरवाही पर नियंत्रण नहीं लग रहा है। भाजपा के दूसरे कार्यकाल में बिजली मंत्री तो बदल गए, लेकिन दुर्दशा नहीं बदली। सरकारी बयानों में ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 20 घंटे बिजली सप्लाई का दावा किया जा रहा है, पर हकीकत में महज 4 घंटे बिजली मिल रही है। कई स्थानों पर तो पूरी रात ब्लैक आउट रहता है। ट्रांसफार्मर फुंकते जा रहें है।

अखिलेश ने सरकार पर आरोप लगाया कि उसने बिजली उत्पादन के लिए कोई काम नहीं किया। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में 23 हजार मेगावाट बिजली की मांग के अनुरूप सप्लाई नहीं हो पा रही है, तो बिजली कहां से मिलेगी? भाजपाई झूठे दावों की असलियत अब सामने आ रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *