Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > मड़ौली कांड-पोस्टमार्टम हाउस विवाद में जवाबी रिपोर्ट दर्ज

मड़ौली कांड-पोस्टमार्टम हाउस विवाद में जवाबी रिपोर्ट दर्ज

Spread the love

सुनाद न्यूज

कानपुर देहात,19 फरवरी 2023। जिले के मड़ौली कांड में पोस्टमार्टम हाउस में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला व पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी पहुंचने पर जिला पंचायत सदस्य कृष्णा गौतम व मैं हूं ब्राह्मण महासभा के दुर्गेश मणि त्रिपाठी के बीच हुए विवाद हो गया था। कृष्णा गौतम ने दुर्गेश मणि त्रिपाठी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जब कि दुर्गेश के साथी ने कृष्णा गौतम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि कृष्णा गौतम की तहरीर पर मैं हूं ब्राह्मण महासभा के दुर्गेश मणि त्रिपाठी के खिलाफ अकबरपुर कोतवाली में एससीएसटी सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ दुर्गेश त्रिपाठी ने कानपुर प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता आयोजित कर कई आरोप लगाए हैं। जब कि जिला पंचायत सदस्य कृष्णा गौतम के खिलाफ कुढ़वा गांव के रहने विवेक शुक्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि वह साथी दुर्गेशमणि के साथ पोस्टमार्टम हाउस गए थे। जहां कृष्णा गौतम व उनके साथियों ने अभद्रता की।

दोनो तरफ से एक दूसरे के खिलाफ अकबरपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं।जांच कर कार्रवाई की जाएगी-घनश्याम चौरसिया,एएसपी,कानपुर देहात

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *