Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > बारात न लाने की धमकी देने वाला धरा गया

बारात न लाने की धमकी देने वाला धरा गया

Spread the love

सुनाद न्यूज
15 फरवरी 2023
राजू शुक्ला

शिवली। पुलिस ने दुष्कर्म कांड के दस हजार के इनामी को पकड़ा है। पकड़े गए युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
कोतवाली शिवली के एक गांव की महिला ने महिला ने 1 फरवरी को पुलिस को बताया कि गांव का रोहित उसकी 19 वर्षीय लड़की को परेशान करता है। घर से बाहर जाने पर छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करता है। अब उसने अपनी लड़की की शादी तय की है। इस पर रोहित ने होने वाले दामाद को फोन पर धमकी दी थी। कि बारात लेकर आए तो मार डाले जाओगे। लड़की की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर चुका है। जिससे पूरा परिवार दहशत में था। इंस्पेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी रोहित को बुधवार को मैथा नहर के पास से पकड़ लिया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *