सुनाद न्यूज
15 फरवरी2023
कानपुर देहात।झोपड़ी में लगी आग से मां बेटी के जिंदा जलने की घटना की जांच एसआईटी करेगी। शासन ने कमिश्रर डॉ. राजशेखर व एडीजी आलोक कुमार की एसआईटी गठित की है। कानपुर देहात के मड़ौली अग्निकांड की घटना की जांच के लिए शासन ने एसआईटी गठित की है। कमिश्रर और एडीजी की एसआईटी एक सप्ताह में रिपोर्ट शासन को देगी। दूसरी तरफ डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच एडीएम वित्त एवं राजस्व को सौंपी है।