Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > मासूम को तलाशने में पुलिस का अभियान रहा सफल

मासूम को तलाशने में पुलिस का अभियान रहा सफल

Spread the love

सुनाद न्यूज

14 फरवरी 2023

गीतेश अग्निहोत्री

कानपुर देहात। घर के बाहर खेलते समय आन्हा खेड़ा गांव से रविवार की शाम ढाई साल की बच्ची सौम्या अचानक गायब हो गई। कोतवाली व चौकी पुलिस ने 12 घन्टे सर्च अभियान चलाकर सोमवार की सुबह 17 घन्टे के अंदर घर से सवा किलोमीटर दूर बच्ची को यूकेलिप्टस के बाग से बरामद किया। सर्च ऑपरेशन पर निगाह रखने के लिए एएसपी घनश्याम चौरसिया भी रात ही मौके पर पहुंच गए।
कोतवाली शिवली की भाऊपुर पुलिस चौकी के गांव आन्हाखेड़ा के रहने वाले देश राज की गोद ली बच्ची सौम्या(ढाई वर्ष) रविवार को करीब तीन बजे दरवाजे पर बच्चों के साथ खेल रही थी। कुछ देर बाद मां ज्योति ने देखा। हालाकि आसपास सौम्या दिखाई नही दी। इस पर परिजन ग्रामीणों के साथ मिलकर तलाश करने लगे। चौकी इंचार्ज मोहम्मद हासिक ने बताया कि बच्ची के गायब होने की सूचना पर भाऊपुर चौकी व कोतवाली शिवली के इंस्पेक्टर जनार्दन सिंह,इंस्पेक्टर अपराध अब्दुल कलाम ने पुलिस बल व ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव के आसपास,खेतों में सर्च अभियान चलाया। सूचना पर सीओ आशापाल सिंह भी पहुंचे। देर रात एएसपी घनश्याम चौरसिया पहुंचने से अभियान ने और गति पकड़ी। सुबह डाग स्क्वायड जिम्मी को लेकर हैंडलर धर्मेंद्र धर्मपाल पहुंचे। खोजी कुत्ता जिम्मी गांव से करीब एक किलोमीटर यूकेलिप्टस के घने पेड़ वाले खेत मे पहुंचा। ठीक उसी समय चन्दकदम लड़की के चाचा अरविंद व गांव के शिवनारायण ने सौम्या के मिलने की बात बताई। बच्ची के सकुशल मिलने से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। इंस्पेक्टर जनार्दन सिंह ने बताया कि गायब ढाई साल की बच्ची सौम्या सकुशल मिल गई।

एसपी मूर्ति के आते पुलिस में दिख रहा बदलाव
जिले की पुलिस की कार्यशैली में बदलाव नए एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के आने के बाद दिखाई दे रहा है। इसका ही नतीजा है रविवार की शाम आन्हाखेड़ा गांव से गायब दुधमुंही बच्ची को तलाशने के लिए पुलिस ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान छेड़ दिया। और संवेदनशीलता दिखाते हुए सीओ व एएसपी भी रात तक मौके पर अभियान का हिस्सा बने रहे। ड्रोन कैमरा भी रात में ही मंगाया गया। रात में उसका उपयोग नही हो सका। सुबह होते ही डाग स्क्वायड को लगाया गया। कुतिया जिम्मी उसी जगह पहुंच गई। जहां बच्ची सौम्या सकुशल मिल गई।

ढाई वर्ष पूर्व मौसा ने सौम्या को लिया था गोद
सौम्या आठ दिन की थी। उस समय पामा गजनेर के रहने वाले साढू बेटेलाल से आन्हा खेड़ा के देशराज ने गोद लिया था। इसी बीच देशराज की पत्नी ज्योति के भी एक लड़का व लड़की पैदा हुई। तीनो एक ही साथ रहते व खेलते हैं।

सवा किलोमीटर दूर कैसे पहुंची ढाई साल की बच्ची
घर के बाहर खेलते समय ढाई वर्ष की बच्ची सौम्या के अचानक रविवार को गायब हो गई। सवाल यह है। कि बच्ची इतनी दूर बिना सहारे के कैसे चली गई। और अकेले करीब 17 घन्टे वहां कैसे बनी रही। और वहां ले जाने वाला कौन था। और उसका मकसद क्या था। इस बात की चर्चा ग्रामीणों में रही। हालाकि पुलिस कर्मी व परिजन बच्ची के सकुशल मिल जाने से खुश।दिखे। चौकी इंचार्ज ने कहा कि इस बात की जांच की जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *