जब कोर्ट परिसर में घुस आया तेंदुआ
सुनाद न्यूज
08 फरवरी 2023
गाजियाबाद। गाजियाबाद की सीजेएम कोर्ट परिसर में बुधवार को एक तेंदुआ घुस आया है। इस तेंदुए ने कोर्ट में पहुंचने से पहले एक मोची पर हमला बोलकर घायल कर दिया। तेंदुए के कोर्ट परिसर में घुसने से जहां पूरे कोर्ट परिसर में भय का माहौल बन गया, वहीं दूसरी ओर अधिवक्ताओं में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। तेंदुए को वनकर्मियों द्वारा पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
