Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > Uncategorized > महिला को पीटकर की बदसलूकी,पांच नामजद

महिला को पीटकर की बदसलूकी,पांच नामजद

Spread the love

सुनाद न्यूज

03 फरवरी 2023

राजू शुक्ला

शिवली। घर में घुसकर पत्नी के साथ छेड़छाड़ व मारपीट करने विरोध करने पर जाते समय कान में पहना टाप्स तोड़कर ले जाने की रिपोर्ट अदालत के आदेश पर पति न दर्ज कराई है। घटना में तीन सगे भाइयों पिता व चाचा को आरोपी बनाया गया है।
कोतवाली शिवली के एक गांव के युवक ने बताया कि बीते 21 नवंबर की रात उसकी पत्नी मां के साथ घर मे खाना बना रही थी। उसी दौरान पड़ोस के रहने वाले तीन सगे भाई नरेश,दीपू,बाबू अपने पिता रामजी व चाचा लाखन के घर में घुस आए। नरेश ने बुरी नियत से पत्नी के कपड़े उतार दिए। और कान में पहना टाप्स नोच लिया। और पत्नी के साथ मारपीट की। किसी तरह छूटकर घर के बाहर चिल्लाने पर सभी बम से उड़ाने मि धमकी देते हुए भाग निकले। इंस्पेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *