Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > रोडवेज बस का किराया बढ़ाने पर ग्रामीण परेशान

रोडवेज बस का किराया बढ़ाने पर ग्रामीण परेशान

Spread the love

सुनाद न्यूज

01 फरवरी 2023

बृजबिहारी द्विवेदी

कानपुर देहात। परिवहन निगम की बसों का किराया पच्चीस पैसे प्रति किलोमीटर सरकार ने बढ़ाया है। किराया बढ़ जाने से कानपुर बिधूना रोड पर चलने वाली बसों का किराया भी एक सप्ताह बाद बढ़ जाएगा। कानपुर बिधूना होकर दिल्ली जाने वाले यात्री को 131 रुपये ज्यादा देने पड़ेंगे। ग्रामीणों ने किराया बढ़ाए जाने के विरोध किया है।
कानपुर से शिवली आने वाले यात्री को अब 42 रुपए की जगह दस रुपए ज्यादा 52 रुपए की टिकट लेनी पड़ेगी। इसी तरह कानपुर से रसूलाबाद जाने वाले को 19 रुपए ज्यादा देने पड़ेंगे। जब कि कानपुर से बेला जाने वाले को 25 रुपए व बिधूना जाने वाले को 29 रुपए ज्यादा की टिकट लेनी पड़ेगी।

रोडवेज बस का कराया बढाने से आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी-छेदीलाल ,निवासी रायपुर बन्नापुर

किराया बढ़ने से व्यापारियों का कानपुर आना जाना महंगा हो जाएगा-रमाकांत अग्निहोत्री,व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवली

किराया बढ़ने से महिलाओं को परेशानी होगी। किराया न बढ़ाया जाए- लक्ष्मी देवी,किसान,सूरजपुर  तिस्ती,रसूलाबाद

किराया बढ़ने से आम लोगों को परेशानी होगी-नीलू पाल,विधि प्रशिक्षु,मैथा तहसील

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *