सुनाद न्यूज
30 जनवरी 2023
ब्रजबिहारी द्विवेदी
मैथा,कानपुर देहात। क्षेत्र में दो जगहों पर कोरोना वैक्सीन लोगों को लगाई गई। मैथा पीएचसी व शिवली पीएचसी में वेक्सीनेशन किया गया। दोनो जगहों पर 190 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। मैथा पीएचसी प्रभारी सिद्धार्थ पाठक ने बताया कि पूरे ब्लाक में रविवार को दो जगहों पर कोरोना वैक्सीन लगाई गई। रास्तपुर गांव के सुमित पाठक ने बताया कि उनको बूस्टर डोज लगवानी है। वैक्सीन लगने पता ही नही चल पाया।