Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > पुलिस ने धरे दांव लगाते 12 जुआरी

पुलिस ने धरे दांव लगाते 12 जुआरी

Spread the love

सुनाद न्यूज

29 जनवरी 2023

शिवली। कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर अंतर्जनपदीय जुएं का बड़ा गैंग पकड़ा है। एक दर्जन जुआड़ियों के पास से एक लाख रुपए से ज्यादा की नकदी पकड़ी गई। अठारह बाइक व कार भी बरामद की गई। जब कि आधा दर्जन जुआरी पुलिस को छकाते हुए भाग निकले। यहां कानपुर नगर के अलावा देहात के कई जगहों से जुआरी हाथ आजमा रहे थे।
कोतवाली शिवली पुलिस ने सूचना पर रवीन्दरपुरम गांव के खेतों में जुआ का बड़ा फड़ लगे होने की सूचना पर पुलिस ने कोतवाली व चौकियों का पुलिस बल लेकर छापा मारा। छापेमारी में 12 जुआरी पकड़े गए। जुआरियों से दो लाख
6 हजार सात सौ चालीस रुपए फड़ व तलाशी में बरामद किए गए। मौके से 13 बाइकें,चार कारें,12 मोबाइल व दो ताश की गड्डी भी मौके से मिली। इंस्पेक्टर जनार्दन सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों पर जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। जब 17 मोबाइल व कारो को सीज कर दिया गया है।

यह पकड़े गए जुआरी

कल्याणपुर कानपुर नगर का सुरेंद्र सिंह,
नौबस्ता कानपुर नगर का दीपक कुमार कनौजिया,कस्बा व थाना रूरा का आदेश कुमार व आसिफ,
लालपुर सरैया थाना शिवली का नीरज,
कारीगांव थाना रूरा का रमेश सिंह,रनियां का पिंटू सिंह गौर,बैरी सवाई थाना शिवली का मनोज,आंट रैपालपुर थाना शिवली धीरेंद्र सिंह,बारा गांव थाना अकबरपुर का मनोज,ककरदही थाना शिवली का विजय कुमार,रैपालपुर बिरसिंहपुर थाना शिवली का तार बाबू

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *