Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > सरकारी भवन तिरंगे के रंग में दिखे रंगे

सरकारी भवन तिरंगे के रंग में दिखे रंगे

Spread the love

सुनाद न्यूज

25 जनवरी 2023

गीतेश अग्निहोत्री

कानपुर देहात। गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालय व मैथा तहसील भवन को विधिवत सजाया गया है। डीएम नेहा जैन,एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जनपद वासियों को बधाई दी है। बुधवार की शाम तहसील मैथा परिसर बिजली की झालरों की लाइट में सजा लकधक लग रहा था। तहसीलदार पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मुख्य भवन तिरंगे के रंग से रंगा बेहद आकर्षक लग रहा है। एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर सभी कार्यालयों में सजावट की गई है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *