Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > मैथा तहसील में सुंदरकांड पाठ के साथ भंडारे का हुआ आयोजन

मैथा तहसील में सुंदरकांड पाठ के साथ भंडारे का हुआ आयोजन

Spread the love

सुनाद न्यूज

17 जनवरी 2023
बृजबिहारी द्विवेदी

मैथा कानपुर देहात। मैथा तहसील परिसर में लायर्स एसोसिएशन महामंत्री कुलदीप तिवारी उर्फ राजा तिवारी ने सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन किया। कार्यक्रम के अंत में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सुपुत्र योगेश मौर्य ने भी शिरकत की व भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंगलवार को दोपहर 12 बजे से पंडित लल्ला दुबे व उनके सहयोगियों द्वारा सुंदरकांड पाठ संगीतमय धुन पर शुरू किया गया जो 4 बजे तक चला। पाठ के समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें अधिवक्ताओं तहसील कर्मियों व अधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि रामचरितमानस में सुंदरकांड एकमात्र ऐसा अध्याय है जो प्रभु श्री राम के भक्त हनुमान की विजय का कांड है। यह आत्मविश्वास और इच्छा शक्ति बढ़ाने वाला कांड है । सुंदरकांड के पाठ से व्यक्ति को मानसिक शक्ति प्राप्त होती है। किसी भी कार्य को पूर्ण करने के लिए आत्मविश्वास मिलता है। महामंत्री राजा तिवारी ने कहा कि सुंदरकांड का पाठ करने से व्यक्ति को जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं । जो व्यक्ति प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करता है उसकी एकाग्रता और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। इस मौके पर प्रमुख रूप से एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद नायब तहसीलदार मनोज कुमार , वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार त्रिवेदी उर्फ राजा त्रिवेदी, गीतेश कुमार अग्निहोत्री, जनार्दन सिंह यादव, पीएस वर्मा ,देवेंद्र त्रिपाठी ,रविकांत कमल, राहुल दीक्षित, आशुतोष सिंह उर्फ ईशू यादव ,बालकृष्ण गुप्ता ,उमाकांत त्रिपाठी, गोविंद सिंह सेंगर, विनोद कुमार अवस्थी, राम प्रताप सिंह चौहान, अंकित सिंह चंदेल , शिववीर सिंह ,पीके गुप्ता, अनिल कुमार त्रिवेदी, सम्पूर्णानंद दीक्षित,संदीप द्विवेदी ,गौरव त्रिवेदी ,अशोक गौतम , शारदा शंकर, मनीष त्रिवेदी, सौरभ पांडेय, सुमित पाठक, रणविजय सिंह,जीतू, जितेंद्र सक्सेना, ज्ञानेश गुप्ता, प्रमोद कश्यप, जयराम कमल, सच्चिदानंद अग्निहोत्री, अनुज पाल, अजय कुमार श्रीवास्तव, सुमित कुमार पाण्डेय, राम नरेश कमल, शिव कुमार , राहुल यादव,खुशवंत,अमित प्रताप सिंह , नीलू पाल, नेहा राठौर, नीलम यादव, घनश्याम राजपूत, विजय राजपूत, शिवली व्यापार मंडल अध्यक्ष रमाकांत अग्निहोत्री, राजाबाबू अग्निहोत्री, लाल जी अग्निहोत्री सहित सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता व तहसील कर्मी मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *