Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > रामदेवी ने पंद्रह लोगों को किया प्लाट दान

रामदेवी ने पंद्रह लोगों को किया प्लाट दान

Spread the love

अनोखे भूमिदान की चारो तरफ हो रही चर्चा

सुनाद न्यूज
16 जनवरी 2023

गीतेश अग्निहोत्री/रोहित त्रिपाठी
कानपुर देहात/रनियां। भारतीय संस्कृति में दान का बहुत बड़ा महत्व है। भारतीय संस्कृति में एक से बढ़कर एक दानी हुए हैं। आजकल कानपुर देहात के फत्तेपुर रोशनाई गांव में बुजुर्ग महिला ने रविवार को मकर संक्रांति पर्व पर 15 गरीबों को भूमि दान किया। इस अनोखे दान की चर्चा आम हो रही है।
उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान रनियां मैंथा मार्ग पर किशरवल गांव के पास सभी को 50 वर्ग मीटर आवासीय प्लाट के कागज सौंपे। उनके इस नेक काम की सभी ने सराहना की।
फत्तेपुर रोशनाई गांव निवासिनी राम देवी त्रिवेदी 85 वर्ष पत्नी स्व जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी की ओर रविवार को अपने आवास के बाहर एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उनके पुत्र विमल त्रिवेदी, अजय त्रिवेदी व पुत्रियों आशा शुक्ला, सुमन शुक्ला की मौजूदगी रही।

इन पंद्रह लोगों को मिली जमीन की जगह

रनियां क्षेत्र सहित गांव की नेहा पांडेय, सुनीति, मंजू देवी, सोनाली, सुनीता, कुसुमा, संध्या तिवारी, राजेश्वरी, नीतू देवी, श्रीजा त्रिवेदी, यशी त्रिवेदी, प्रेरणा शुक्ला, प्रज्ञा शुक्ला, आशा तिवारी, आराध्या शुक्ला को भूमिदान किया। कार्यक्रम के दौरान राम देवी त्रिवेदी द्वारा सभी लोगों के तिलक लगाकर माला पहनाई तथा प्लाट के कागज सौंपे। इस दौरान महेश तिवारी, कृष्ण कुमार शुक्ला, अरुण त्रिपाठी, उदय प्रताप वर्मा, सुमित गुप्ता, दीपक त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

रामचरित मानस व गीता से मिली दान की प्रेरणा

दानदाता राम देवी त्रिवेदी ने बताया कि उन्हें यह प्रेरणा धार्मिक ग्रंथों श्रीरामचरितमानस, श्रीमद्भागवत आदि के पढ़ने तथा विभिन्न कथा भागवत के दौरान वक्ताओं की कथा श्रवण करने से मिली है। उनके ज्येष्ठ पुत्र विमल त्रिवेदी ने बताया कि सभी 15 लोगों को अकबरपुर तहसील में रजिस्टर्ड नोटरी के कागज सौंपे गए हैं, वो जब चाहें रजिस्ट्री करवा सकते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *