Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > बैरी में चोरों ने शटर तोड़ आभूषण किए चोरी

बैरी में चोरों ने शटर तोड़ आभूषण किए चोरी

Spread the love

सुनाद न्यूज

15 जनवरी 2023

कानपुर देहात। शिवली क्षेत्र के बैरी सवाई गांव में कल्यानपुर रोड पर एक ज्वैलरी की दुकान का शटर तोड़कर कर चोरों ने करीब एक लाख रुपए का सोना चांदी का सामान पार कर दिया। खटपट सुनकर मकान मालिक के चिल्लाने पर चोर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है।
कोतवाली शिवली के बैरी सवाई गांव में कल्यानपुर मुख्य मार्ग पर सनी की दुकानों में सुनील वर्मा ज्वैलरी की दुकान किए हैं। और गांव के अंदर परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार की रात चोरों ने धावा बोलकर सब्बल व बल्ली के सहारे शटर उचका दिया। और दुकान के काउंटर में रखे चांदी के एक किलो आभूषण व दस ग्राम सोने का सामान चोरी कर लिया। इसी बीच खटपट सुनकर मकान मालिक सनी ने सुनील को फोन किया। और अपना दरवाजा खोलने का प्रयास किया। दरवाजे की कुंडी बंद देख उन्होने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर चोर भाग निकले। सूचना पर इंस्पेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह,इंस्पेक्टर अपराध अब्दुल कलाम व बाघपुर चौकी का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फील्ड यूनिट ने भी फुटेज इकट्ठा किए। हालाकि चोर हत्थे नही चढ़े। चौकी इंचार्ज विकल्प चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। चोरों की धरपकड़ का अभियान चलाया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *