Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > खेल > तम्बाकू के सेवन से युवा बचे,दूसरों को नुकसान बता करें प्रेरित-डीएम

तम्बाकू के सेवन से युवा बचे,दूसरों को नुकसान बता करें प्रेरित-डीएम

Spread the love

युवा यातायात नियमों का सख्ती से करे पालन व आसपास के लोगों को करे जागरूक-डीएम
सुनाद न्यूज
12 जनवरी 2023
गीतेश अग्निहोत्री
कानपुर देहात।राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर विकास भवन में गुरुवार को जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

स्वामी विवेकानंद के विचार अनुकरणीय-नेहा जैन डीएम

स्वामी विवेकानंद अपने विचार और अपने आदर्शों के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं, उन्होंने काफी कम उम्र में ही दुनिया में अपने विचार के चलते एक अलग पहचान बनाई थी, उनके विचारों से ही युवाओं को सही दिशा मिल सकता है इस मकसद से उनके जन्मदिवस को ही युवा दिवस के रूप में चुना गया था। देश में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति तथा प्रत्येक युवा को मौलिक अधिकारों का ज्ञान होना जरूरी है। युवा जागरुकता ही देश को सही दिशा में ले जा सकती है, इसलिए युवाओं को अपने मौलिक अधिकारों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है, जागो, जानो और करो। अगर युवा इन तीन बातों पर ही अपना ध्यान केंद्रित कर लें तो स्वभाविक है गलत और सही का फर्क उन्हें आसानी से समझ में आ जाएगा।

यातायात नियमों का सभी पालन करें-डीएम

जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है, सभी लोग यातायात नियमों का पालन अवश्य करें। वहीं उन्होंने कहा कि जनपद में आगामी दिनों में ग्लोबल इनवेस्टर समिट एवं कानपुर देहात महोत्सव का कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमें एक दिन युवा लोगों को दिया गया है, इसमें सभी लोग बढ़-चढ़कर प्रतिभाग अवश्य करे।

लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़े युवा-सौम्या पांडेय,सीडीओ
मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने युवाओं को अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया तथा स्वामी विवेकानन्द जी के जीवन चरित्र से सीख लेने हेतु कहा। वहीं जगजीवनपुर की अंजली शर्मा द्वारा युवा दिवस पर अपने द्वारा रचित एक कविता सुनाकर सभी को मन्त्रमुग्द किया, जिसकी प्रसंसा जिलाधिकारी द्वारा भी की गयी एवं इस मौके पर जिलाधिकारी द्वारा जनपद की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करने हेतु जिला युवा कल्याण अधिकारी को एक वार्षिक पत्रिका निकाले जाने हेतु निर्देशित किया। जिसमें जो भी युवा अपनी लेखनी सबके मध्य लाने की इच्छा रखते है उनको अपने हुनर को निखारने हेतु एक मंच प्रदान हो सके। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी युवाओं को अपने इस बहुमूल्य समय को बर्बाद न कर इसका सदुपयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया तथा तम्बाकू को अपने जीवन से पूर्ण रूप से निषद्ध कर आस पास के व्यक्तियों को भी सजग करने के बहुमूल्य सुझाव दिया।
कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण अधिकारी मनोज यादव, जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव, समाजसेवी कंचन मिश्रा उपस्थित रही

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *