Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > कानपुर देहात की एसपी सुनीति हटाई गई

कानपुर देहात की एसपी सुनीति हटाई गई

Spread the love


सुनाद न्यूज

12 जनवरी 2023

कानपुर देहात। जिले के रनियां थाने में पुलिस कस्टडी में  बलवंत सिंह की मौत के बाद कानपुर देहात एसपी सुनीति को हटाया गया।बलवंत सिंह कांड को ही एसपी के हटाए जाने का प्रमुख कारण माना जा रहा है। सुनीति को प्रतीक्षारत किया गया है। इस दौरान वह पुलिस मुख्यालय में अटैच रहेगी।बी बीजीटी एस टी मूर्ति को कानपुर देहात का नया एसपी बनाया गया है। मालूम हो कि बलवंत सिंह की पुलिस हिरासत में मौत के बाद जमकर बवाल हुआ था। शिवली के तत्कालीन थाना प्रभारी राजेश सिंह, रनिया थाना प्रभारी शिव कुमार सिंह, मैथा चौकी प्रभारी ज्ञानप्रकाश पांडेय,एसओजी प्रभारी प्रशांत गौतम आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में तत्कालीन रनियां थाना प्रभारी शिवकुमार सिंह अभी भी फरार है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *