Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > प्रधान किरन देवी ने जरूरतमंदो को दिए कंबल

प्रधान किरन देवी ने जरूरतमंदो को दिए कंबल

Spread the love

सुनाद न्यूज
11जनवरी 2023
मैथा,कानपुर देहात। ठिठुरती ठंड में रजाई एवं कंबल के सहारे लोग घरों में सो जाते हैं लेकिन उन लोगों का क्या जिनके पास यह नहीं है।माघ महीने की इन ठिठुरन भरी सर्दी में ऐसे लोगों का जीना मुश्किल है। जरूरतमंदों की इन्ही परेशानियों का अनुभव कर समाजसेवी उनकी मदद को आगे आ रहे हैं। मैथा तहसील क्षेत्र के टोडरपुर गांव की महिला ग्राम प्रधान किरण देवी अग्निहोत्री ने जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किए। उन्होंने कहा गांवों में ऐसे भी जरूरतमंद लोग हैं। जिनके पास ठंड से बचने के लिए साधन नहीं हैं। जरुरतमंदों की मदद करना पुण्य का काम है। समाज के सम्पन्न लोगों को जरुरतमंदों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। उनका प्रयास रहेगा कि हर जरूरत मंद तक कंबल पहुंचे।कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस मौके पर राजाबाबू अग्निहोत्री समाजसेवी आशीष अग्रिहोत्री, शशिकांत , लालजी, महेंद्र सिंह चंदेल। सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *