Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > यू. पी.बोर्ड की 2023 की परीक्षाएं 16 फरवरी से प्रारम्भ

यू. पी.बोर्ड की 2023 की परीक्षाएं 16 फरवरी से प्रारम्भ

Spread the love

सुनाद न्यूज

10 जनवरी2023

पूनम अग्निहोत्री

लखनऊ lप्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गुलाब देवी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा संचालित की जाने वाली वर्ष 2023 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी 2023 से प्रारंभ की जायेगी। उन्होंने छात्र व छात्राओं से कहा है कि मन लगातार और पूरी मेहनत से परीक्षाओं की तैयारी करें तथा अच्छे अंक प्राप्त करें । उन्होंने बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र- छात्राओं को परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी है।

नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए होगी मॉनिटरिंग

माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने बताया कि वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षाओ को नकलविहीन बनाने की तैयारियां की गई है। परीक्षाओ के समय नियमित रूप से मानिटरिंग की जाएगी। परीक्षा में 58,67,329 लाख छात्र-छात्राएं प  होगें शामिल

10वीं के 31,16,458, 12वीं के 27,50,871 छात्र रजिस्टर्ड

12वीं के प्रैक्टिकल परीक्षा दो फेज में आयोजित किए जाएंगे.

12वीं के प्रैक्टिकल परीक्षा 21 जनवरी से 28 जनवरी तक

दूसरा फेज 29 जनवरी से 5 फरवरी तक आयोजित होगी

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *