Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > आम लोग मिलकर बताएं समस्याएं-एसडीएम ज्ञानेश्वर

आम लोग मिलकर बताएं समस्याएं-एसडीएम ज्ञानेश्वर

Spread the love

सुनाद न्यूज
08 जनवरी2023
राजू शुक्ला

शिवली। मैथा तहसील के एसडीएम महेंद्र कुमार का स्थानांतरण हो गया है। उनको अकबरपुर तहसील में एसडीएम न्यायिक के पद पर भेजा गया है। जब कि अकबपुर तहसील के एसडीएम न्यायिक ज्ञानेश्वर प्रसाद को मैथा का नया एसडीएम बनाया गया है। मैथा की नायब तहसीलदार डा अर्चना शर्मा को रसूलाबाद भेजा गया है। जब कि रसूलाबाद के नायब तहसीलदार मनोज कुमार को इसी पद पर मैथा में तैनाती दी गई है। मैथा में नए एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद ने शनिवार को ज्वाइन भी कर लिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों के काम को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।