Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > अवैध खनन के खिलाफ मोर्चा खोला,बडागांव में मनमानी का आरोप

अवैध खनन के खिलाफ मोर्चा खोला,बडागांव में मनमानी का आरोप

Spread the love

सुनाद न्यूज

05 जनवरी 2023

राजू शुक्ला

शिवली। मैथा तहसील में अवैध खनन तेजी से चल रहा है। किसान यूनियन की पंचायत में यह मुद्दा जोरशोर से उठा। बाद में एसडीएम महेंद्र कुमार के माध्यम से पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को भेजा गया। बड़ागांव में ग्राम सभा में काम करने में मनमानी का आरोप भी लगाया गया है।
मैथा तहसील परिसर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की एक पंचायत मैथा तहसील परिसर में आयोजित की गई। किसान यूनियन के जिला सचिव सुशील कुमार ने कहा कि भेवान,मैथा व औनहा में नहर की सिल्ट उठाने सहित कई जगहों पर अवैध खनन सिंचाई विभाग व खनन विभाग की मिली भगत से हो रहा है। साथ ही कहा कि तहसील मैथा में छोटे छोटे काम भी दलालों के माध्यम से हो रहे हैं। कहा कि लेखपाल भी अपना एजेंट रखे हैं। जो खसरा,हिस्साफाट,वरासत में मोटी रकम वसूलते हैं। उन्होंने कहा कि अन्ना पशुओं को पकड़ा नही जा रहा है। अन्ना पशु किसानों की फसल चौपट कर रहे हैं। साथ किसानों की बजाय बिचौलियों से धान की खरीद सरकारी केंद्रों पर कराए जाने का आरोप लगाया है। इस मौके पर रणवीर सिंह,देवेंद्र सिंह,छेदीलाल मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *