Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > जागेश्वर मंदिर में लगा स्वास्थ्य शिविर,कराया परीक्षण

जागेश्वर मंदिर में लगा स्वास्थ्य शिविर,कराया परीक्षण

Spread the love

सुनाद न्यूज
03 जनवरी 23

आशुतोष त्रिवेदी

शिवली/कानपुर देहात। कस्बा शिवली के जागेश्वर मंदिर परिसर में चल रहे वार्षिक महोत्सव में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का आयोजन पत्रकार, समाजसेवी व पत्रकार विधिक वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गीतेश अग्निहोत्री की देखरेख में किया गया। स्वास्थ्य कैंप का उदघाटन मंदिर के पुजारी राकेशपुरी व भाजपा नेता मनीष सैनी ने किया। वार्षिकोत्सव में भाग ले रहे व आसपास के करीब एक सैकड़ा लोगों का चेकअप किया गया। डेढ़ दर्जन लोगों की ईसीजी व सीबीसी जांच की गई। साथ ही ब्लड प्रेशर व सुगर की जांच कर दवाओं का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में महिलाएं भी जांच कराने पहुंची। डा आरके तिवारी,पंकज,अनामिका,शिवानी,एमडी पैथ लैब रवि ने जांच कार्य किया।

प्रयास को सराहा,कहा और हो इसी तरह के आयोजन

एसपी पांडेय,सत्यदेव दीक्षित,ओपी शुक्ला,विमलेश अग्निहोत्री,कल्लू शुक्ला,चन्द्रकुमार मिश्र,शेखर त्रिवेदी ने जांच कराने के बाद आयोजन की सराहना की। कहा कि धार्मिक वार्षिकोत्सव में श्रीमद भागवत कथा व रुद्रमहायज्ञ में ईश्वर का आशीर्वाद मिल रहा है। वहीं स्वास्थ्य कैंप में जांच कर दवा दी जा रही। दुआ के साथ दवा का वितरण अनोखा आयोजन है।इस मौके पर रामचन्द्र शुक्ला,महेश पांडेय,अन्नू बाबा,अवधेश तिवारी,
व्यापार मंडल अध्यक्ष रमाकांत अग्निहोत्री,शिवकुमार तिवारी,टीटू गुप्ता,शशिकांत बाजपेई मौजूद रहे।

कराई जांच,दिया आशीर्वाद

ईसीजी की जांच स्वास्थ्य कैंप में की जा रही है। जो बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसके लिए कानपुर जाना पड़ता है-महेश पांडेय,शिवली

धार्मिक आयोजन में भाग लेते लेते सुगर की जांच कराई। अब इसी हिसाब से दवा लेंगे- आचार्य अवधेश तिवारी,शिवली

पहली बार मंदिर पर इस तरह से स्वास्थ्य कैंप का आयोजन कर जांच की गई। जिसका लाभ उठाया-अन्नू बाबा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *