Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > रात्रि कालीन पेट्रोलिंग बढ़ाने को लेकर औनाहां में व्यापारियों ने चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

रात्रि कालीन पेट्रोलिंग बढ़ाने को लेकर औनाहां में व्यापारियों ने चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

सुनाद न्यूज

27 दिसम्बर 2022

आशुतोष त्रिवेदी 

कानपुर देहात – ठंड की रातों में अक्सर मार्केट में दुकानों के ताले व शटर तोड़कर, दीवारों में सेंध लगाकर अपराधिक लोग ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं और ऐसा विगत वर्षों में ग्राम औनहां में घटित भी हो चुका है जब एक साथ एक रात्रि में कई व्यापारियों की दुकानों को निशाना बनाया गया था, जिससे ठंड होते ही व्यापारियों में ऐसी घटनाओं को लेकर खौफ बढ़ जाता है।

इसी मुद्दे को लेकर आज मानव सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष त्रिवेदी व वीरेंद्र तिवारी की अगुवाई में व्यापारी नेता मनोज तिवारी, महेश मिश्रा , दीपू तिवारी , सोनू अग्निहोत्री, आनंद मिश्रा, शिवकांत द्विवेदी आदि ने चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपा और रात में डायल 100 व पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग भी की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *