Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > Uncategorized > विनोद मिश्रा बने मंडलीय महामंत्री

विनोद मिश्रा बने मंडलीय महामंत्री

Spread the love

सुनाद न्यूज

13 नवंबर 2022

गीतेश अग्निहोत्री

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी एवं संगठन के प्रदेश महामंत्री इंद्रासन सिंह ने कानपुर खंड निर्वाचन क्षेत्र के अधिकृत प्रत्याशी हेमराज सिंह गौर को आगामी विधान परिषद के चुनाव में विशेष सहयोग प्रदान करने की दृष्टि से संगठन के मंडलीय मंत्री के पद पर क्षेत्रीय इंटर कॉलेज फतेहपुर रोशनाई कानपुर देहात के प्रधानाचार्य विनोद कुमार मिश्र को नियुक्त किया है। उनकी तत्काल नियुक्ति के साथ ही साथ दूसरी ओर जनपद कानपुर देहात में आगामी चुनाव के मद्देनजर प्रदेशीय नेतृत्व द्वारा एक संयोजक मंडल का गठन कर संगठन के अधिकृत प्रत्याशी गौर के समर्थन में सहयोग प्रदान करने की दृष्टि से मुनारी इंटर कॉलेज के शिक्षक एवं वर्तमान में जनपदीय कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष नागेंद्र सिंह भदोरिया को मुख्य संयोजक तथा आरपीएस इंटर कॉलेज रूरा के शिक्षक एवं जनपद की कार्यकारिणी के विशिष्ट सहयोगी तथा जनपद उपाध्यक्ष डॉ हिमांशु पांडेय को सह संयोजक तथा श्री कृष्ण औद्योगिक इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर के राजेश कुमार यादव को सह संयोजक तथा सीपीके यू इंटर कॉलेज के प्रवक्ता डॉ सत्येंद्र कुमार को सह संयोजक रूप के नियुक्त किया गया है प्रदेशीय नेतृत्व द्वारा की गई इन नियुक्तियों के परिपेक्ष में जनपद के संगठन के इकाई अध्यक्ष मंत्रियों तथा अन्य जनपदीय कार्यकारिणी ने हर्ष व्यक्त करते हुए संगठन के प्रदेशीय नेतृत्व की सूझबूझ की सराहना करते हुए कहा निश्चित तौर पर आगामी कानपुर खंड निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा तथा संगठन के अधिकृत प्रत्याशी श्री गौर की विजय सुनिश्चित होगी देसी नेतृत्व द्वारा किए गए तात्कालिक नियुक्तियों पर संगठन के प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद यादव पूर्व जिला मंत्री एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीर सिंह पूर्व प्रधानाचार्य मुनि नाथ सचान रामस्वरूप ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज पुखरायां के पूर्व प्रवक्ता रामचंद्र गुप्ता बलराम सिंह यादव अमित मिश्रा शिव सिंह चंदेल आदि काफी संख्या में शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *