Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > चोरों ने पार कर दी बाइक,रिपोर्ट दर्ज

चोरों ने पार कर दी बाइक,रिपोर्ट दर्ज

Spread the love

सुनाद न्यूज़
राकेश कुमार मिश्र
तहसील मैथा
29 अक्टूबर 2022
शिवली कानपुर देहात। तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गये व्यक्ति की अज्ञात चोरों द्वारा मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई |गाँव अड़नपुर निवासी राम विलास  अपने मित्र गाँव बरनपुर कहिंजरी निवासी अनुराग से  पल्सर मोटरसाइकिल मांगकर गाँव बटुइया तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गया था| वहाँ पर मोटरसाइकिल खड़ी कर होने वाले भोज में शामिल होकर खाना खाने लगा, वापस आने पर जहाँ बाइक खड़ी कर गए थे वहाँ पर न मिलने पर इधरउधर तलाश की किन्तु बाइक का पता नहीं चल सका |अब तक तमाम प्रयासों के बाद भी गुम हुयी पल्सर मोटरसाइकिल नहीं मिल सकी है। रामबिलास द्वारा अज्ञात चोर के खिलाफ शिवली कोतवाली में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं चर्चा रही कि डेढ़ माह पहले पीड़ित ने लूट होने की बात कही थी। लेकिन तहरीर अब चोरी की दी है। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *