Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > रनियां थाने का संचालन शुरू,उदघाटन

रनियां थाने का संचालन शुरू,उदघाटन

Spread the love

सुनाद न्यूज

22 अक्टूबर 2022

गीतेश अग्निहोत्री

कानपुर देहात। जिले की रिपोर्टिंग चौकी रनियां को थाना बनाए जाने की मांग उस समय पूरी हो गई। जब राज्यमंत्री व स्थानीय विधायक प्रतिभा शुक्ला नए थाने के शुरू होने के पहले उदघाट्न का फीता काटा। प्रदेश की योगी सरकार ने रनियां को थाना बनाए जाने की पहले घोषणा की थी। शनिवार को थाने का संचालन भी शुरू हो गया। इस मौके पर सांसद देवेंद्र सिंह भोले,डीएम नेहा जैन,एसपी सुनीति,इंस्पेक्टर अकबरपुर प्रमोद शुक्ला भी इस मौके पर मौजूद रहे।

नगर पंचायत के बाद रनियां को थाना की सौगात

जिले के सबसे बड़े इंडस्ट्रियल एरिया रनिया को काफी समय से थाना बनाए जाने की मांग चल रही है इससे पहले रनिया को शासन में नगर पंचायत भी घोषित कर दिया था अब इंडस्ट्रियल एरिया को समय से सुरक्षा भी प्रदान होने लगेगी।

अब मैथा थाने के शुरू होने की बारी
रनियां रिपोर्टिंग चौकी को थाना बनाकर संचालन शुरू कर दिए जाने के बाद अब मैथा में भी थाना के संचालन होने का इंतजार है

 

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *