Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > ग्राम प्रधान ने गांव में करवाई सफाई चूने का छिड़काव

ग्राम प्रधान ने गांव में करवाई सफाई चूने का छिड़काव

Spread the love

सुनाद न्यूज

21 अक्टूबर 2022

बृजबिहारी द्विवेदी

मैथा कानपुर देहात । विकासखंड मैथा के मुख्यालय गांव माण्डा में ग्राम प्रधान सीमा राठौर के द्वारा आगामी दीपावली और छठ पूजा के त्यौहार के मद्देनजर गांव में साफ सफाई का कार्य तेजी से शुरू करवा दिया गया है । गांव के रास्तों के दोनों तरफ बनी नालियों को साफ करवा कर मिट्टी व कूड़े-कचरे को ट्राली द्वारा गांव से दूर फिकवाया जा रहा है ।साथ ही आम रास्तों सड़कों की गंदगी को साफ करवाया जा रहा है। सफाई अभियान में सफाई कर्मी के अलावा आधा दर्जन से अधिक मजदूर सफाई महा अभियान में जुटे हुए हैं। ग्राम प्रधान पति मुकेश राठौर ने बताया कि उनका उद्देश्य गांव को आदर्श गांव के रूप में प्रस्तुत करना है गांव की विभिन्न गलियों मोहल्लों में ग्राम पंचायत द्वारा दीपावली पर सफाई का कार्य करवाया जा रहा है । उनके द्वारा चुनाव में जनता से किए गए वादे के अनुसार गांव को स्वच्छ बनाना उनकी प्राथमिकता है इसमें ग्रामीणों का भी योगदान जरूरी है। ग्रामीण सुधीर पाण्डेय, नीरज राठौर, नरेश राठौर, गुड्डू सक्सेना, मंगल सिंह, सुरेश , लखन पाल ने दीपावली पर पर चलाए जा रहे सफाई अभियान की प्रशंसा की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *