Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > मैथा में 11 सरकारी स्कूलों के जर्जर भवन होगे नीलाम

मैथा में 11 सरकारी स्कूलों के जर्जर भवन होगे नीलाम

Spread the love

सुनाद न्यूज

10 अक्टूबर 2022

शिवली,कानपुर देहात। विकास खंड मैथा के ग्यारह प्राइमरी स्कूलों में निष्प्रयोज्य व जर्जर भवन नीलाम कर गिराए जाएंगे। इनसे हादसा होने का भय बना रहता है। मैथा की खंड शिक्षा अधिकारी नसरीन फारूकी ने बताया कि प्राइमरी विद्यालय फंदा,बेहटा व अंधियावर के जर्जर स्कूलों के भवन की नीलामी 11 अक्टूबर को होगी। इसी तरह प्राइमरी विद्यालय बैरी दरियाव,गोसाईपुरवा,निहुटा की नीलामी 12 अक्टूबर,प्राइमरी विद्यालय कैलई,औंगी,भरथी की 13 अक्टूबर व प्राइमरी सुनवर्षा खास,नौबस्ता के जर्जर पुराने स्कूलों के भवन की नीलामी आयोजित होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *