Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > श्रमिक भारती संस्था से प्रोत्साहित वक्त की आवाज ने मनाया अपना दसवाँ स्थापना दिवस

श्रमिक भारती संस्था से प्रोत्साहित वक्त की आवाज ने मनाया अपना दसवाँ स्थापना दिवस

Spread the love

सुनाद न्यूज
30 सितंबर 2022

बृजबिहारी द्विवेद्वी

मैथा कानपुर देहात।। कानपुर देहात के एकमात्र सामुदायिक रेडियो वक्त की आवाज़ 91.2 एफ एम ने शुक्रवार को अपना 10 वां स्थापना दिवस मनाया।
30 सितम्बर 2013 में वक्त की आवाज़ का प्रसारण 3 घण्टे से शुरू किया गया था जो आज 10 घण्टे प्रसारण कर रहा है।
वक्त की आवाज़ समाज के लिए विभिन्न विषय महिला सशक्तिकरण, जैविक खेती,स्वास्थ्य, शिक्षा और सोशल मुद्दों पर अपने प्रोग्राम पिछले दस वर्षों से कर रहा है।
आज वक्त की आवाज़ के दसवें स्थापना दिवस में दर्जनों गाँवो से आये महिलाओ और पुरुषों ने अपने अनुभव भी बांटे।
बलुआपुर के किसान महेश ने वक्त की आवाज़ को सुनकर अपनी खेती में जैविक खेती का प्रयोग करके अच्छी और जहर मुक्त अनाज पैदा कर रहे है।
सरैया गांव के अमर बहादुर ने बताया कि उन्होंने रेडियो के प्रोग्राम नशा मुक्ति को सुनकर शराब को छोड़ दिया।
वक्त की आवाज़ के दसवें स्थापना दिवस में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैथा से आये डॉक्टर प्रशांत जी ने आये लोगो को रेडियो वक्त की आवाज़ को अधिक से अधिक सुनने का आवाहन किया और इसी के साथ बताया कि अगर दो सप्ताह से ज्यादा खासी आये तो टी बी की जांच जरूर कराए जो कि बिल्कुल मुफ्त होती है सभी सरकार स्वास्थ्य केंद्रों पर।
श्रमिक भारती संस्था के संस्थापक गणेश शंकर पाण्डेय ने बताया कि महिलाएं अपने पोषण का विशेष ध्यान रखे ,इसी के साथ अपने सम्बोधन में गणेश शंकर ने कहा अगर किसी भी लड़की की पढ़ाई पैसों के अभाव में छूट रही है तो उस बालिका के आजीवन शिक्षा का दायित्व श्रमिक भारती संस्था उठाएगी।
आज के कार्यक्रम में प्रधानिन बैठी सोच रहे गीत पर सोनाली ,गौरी का नृत्य ने लोगो का मन मोह लिया।
वक्त की आवाज़ की कोऑर्डिनेटर राधा शुक्ला ने बताया कि रेडियो वक्त की आवाज़ हर उस अंतिम पावदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचता है जिन्हें सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ महिला हिंसा को रोकना, स्वास्थ्य के विभिन्न प्रोगामो के जरिये जागरूक कर रहा है।
कार्यक्रम का संचालन आर जे हरी पाण्डेय ने किया।
इस मौके पर श्रमिक भारती संस्था से साधना घोष, नेहा अमिताभ, वक्त की आवाज़ से हरेंद्र ,सुजाता, करिश्मा ।
माया,कृपावती, प्रतिमा, रंजना, उमा,मीना,कमल, सोमनाथ,विजयलक्ष्मी सहित आधा सैकड़ा लोग मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *