अधिवक्ता गौरव त्रिवेदी बने पत्रकार विधिक वेलफेयर एसोसिएशन कानपुर मंडल अध्यक्ष—– 

 

सुनाद न्यूज 

27 सितंबर 2022 

 

बृजबिहारी द्विवेदी

 

 मैथा कानपुर देहात। सेक्टर जी 2098 आवास विकास -एक कल्यानपुर कानपुर निवासी अधिवक्ता गौरव त्रिवेदी को पत्रकार विधिक वेलफेयर एसोसिएशन (रजि०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गीतेश कुमार अग्निहोत्री व लायर्स एसोसिएशन अध्यक्ष मैथा भूपेंद्र सिंह यादव ने संगठन में कानपुर मंडल अध्यक्ष पद पर मनोनीत करने का पत्र सौंपा। बताते चलें कि संगठन जनहित व सामाजिक कार्यों में लगातार रूचि लेते हुए कार्य कर रहा है। संगठन द्वारा दो माह पूर्व महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला व जिलाधिकारी नेहा जैन की संस्तुति पर मैथा विकास खण्ड के माण्डा गांव के चतुर्थ आंगनवाड़ी को गोद लिया था। संगठन केन्द्र के उन्नयन व विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गीतेश कुमार अग्निहोत्री ने बताया संगठन द्वारा जनपद में शीघ्र ही अन्य दो और आंगनवाड़ी केंद्र गोद लिए जायेंगे। इसी के साथ प्रदेश के अन्य जनपदों में भी दो दो आंगनवाड़ी केंद्र गोद लिए जायेंगे और उनके विकास के लिए हरसंभव प्रयास करते हुए माडल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस मौके पर अधिवक्ता सुमित पाठक, मुकेश कुमार, संदीप दुबे मौजूद रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *