Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राजनीति > किसान अन्नदाता के साथ ही बनेगा उर्जादाता – नितिन गडकरी

किसान अन्नदाता के साथ ही बनेगा उर्जादाता – नितिन गडकरी

Spread the love

2024 से पूर्व पूरा होगा कानपुर-लखनऊ मार्ग का काम आवागमन होगा तेज

 

सुनाद न्यूज

25 सितंबर 2022

 

कानपुर देहात।पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती एवं सांसद देवेंद्र सिंह की मां कनकरानी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नितिन जयराम गडकरी व विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र सिंह चौधरी द्वारा कानपुर देहात जनपद के कंचौसी बाजार स्थित दर्शन सिंह स्मृति महाविद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में रविवार को शामिल हुए। इस मौके पर संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गडकरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सभी को बधाई दी। उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने गरीब, शोषितों पिछड़ों एवं दलित लोगों के उत्थान के लिए अपना जीवन निछावर कर दिया।।उन्होंने गरीब जनता को मजबूती के साथ आगे बढ़ने के लिए अग्रसर किया है। उन्हीं के सपनों को साकार करने हेतु हमें सभी लोगों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब जनता के लाभ हेतु अनेकों योजनाएं संचालित कर रही हैं। जिसका लाभ सीधे गरीब जनता को मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि अब हमारा किसान अन्नदाता के साथ ही ऊर्जा दाता भी बनेगा। उन्होंने नई तकनीकी से हाइड्रोजन, बायो सीएनजी व बायो इथेनॉल उत्पन्न करने की विधि तथा पराली प्रबंधन से ऊर्जा के स्त्रोतों को साझा किया। उन्होंने गन्ना किसानों को उनके समर्थन मूल्य को समय से दिए जाने के संबंध में कहा कि यही बायो इथेनॉल भारत सरकार नियमित खरीद रही है, जिससे गन्ना किसानों बढ़ रहे हैं व उनका समर्थन मूल्य समय से मिल रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *