अधिवक्ताओं ने डीएम नेहा जैन को बुधवार को सौंपा ज्ञापन, एक पखवारे बाद आंदोलन की बात कही
सुनाद न्यूज
07 सितंबर 2022
बृजबिहारी द्विवेदी
मैथा कानपुर देहात। लायर्स एसोसिएशन अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अगुवाई में मैथा तहसील के अधिवक्ताओं ने बुधवार को मैथा तहसील में व्याप्त समस्याओं के निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी नेहा जैन को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि तहसील में लगभग पांच सौ से अधिक नामन्तरण वाद लम्बित है लगातार शिकायतों के बाद भी कोई हल नहीं निकला। चाटबंदी धारा 24 यूपीआरसी व धारा 32 यूपीआरसी व धारा 80 यूपीआरसी व 98(1) यूपीआरसी व धारा 76 यूपीआरसी की पत्रावलियां दाखिल होने के उपरांत डाक जांच होने में लम्बित बनी रहती है । राजस्व न्यायालयों में जिन पत्रावलियों पर बहस सुनकर आदेश हेतु सुरक्षित की जाती है अथवा नामांतरण आदेश की निर्धारित तिथि निकल जाती है उस पर ससमय आदेश नहीं हो पाते जिससे समय पूरा हो जाने के बावजूद विवादित होने पर पत्रावलियां वापस आपत्ति के निस्तारण में चली जाती है। लेखपालों द्वारा ससमय अपने अपने क्षेत्रों की समस्त न्यायालयों में लम्बित पत्रावलियों में हस्तांतरण रिपोर्ट नहीं लगाई जा रही है औरन ही 116 यूपीआरसी की पत्रावलियों पर ससमय कुर्रे दाखिल किए जा रहे हैं। तहसील परिसर में निर्माण कार्य को लेकर अधिवक्ताओं के चेम्बर इस सहमति के साथ जेसीबी चलाकर हटाये गये थे कि इन अधिवक्ताओं को तहसील परिसर में कहीं दूसरे स्थान पर बैठाया जायेगा तथा कुछ अधिवक्ताओं के जो चेम्बर्स है उनके निकास का रास्ता बन्द है की बार जिम्मेदार अधिकारियों से इस बावत लिखित व मौखिक वार्ता हुई परन्तु कोई हल नहीं निकला। यदि उपरोक्त समस्याओं का समाधान 15 दिन में नहीं निकला तो मजबूरन तहसील के अधिवक्ता व पक्षकार आन्दोलन को बाध्य होंगे। लायर्स एसोसिएशन अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह यादव ने बताया जिलाधिकारी से वार्ता सकारात्मक हुई है उन्होंने अतिशीघ्र समस्याओं के निराकरण की बात कही है। इस मौके पर अधिवक्ता दिलीप श्रीवास्तव रमेश श्रीवास्तव, रणविजय सिंह, राजीव दीक्षित,
हर्षवर्धन, सुनील कुमार, लोकेंद्र सिंह, गोविंद सिंह सेंगर, शारदा शुक्ला, मनीष त्रिपाठी, रामनरेश कमल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण मौजूद रहे।