Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री समय से उपलब्ध कराएं-राजभर,प्रभारी मंत्री

बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री समय से उपलब्ध कराएं-राजभर,प्रभारी मंत्री

Spread the love

सुनाद न्यूज
01 सितम्बर 2022

बृजबिहारी द्विवेदी

कानपुर देहात।अनिल राजभर, मंत्री, श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग द्वारा गुरुवार को कानपुर देहात का भ्रमण किया गया। उन्होंने भ्रमण से पूर्व निरीक्षण भवन कानपुर देहात में वृक्षारोपण किया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों/ कार्यकर्ताओं के साथ् बैठक भी की। इसके बाद उन्होंने तहसील भोगनीपुर के बाढ़ प्रभावित गांव डिडौलिया बांगर का दौरा किया। साथ ही प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों व ग्राम वासियों से व्यवस्थाओं के बाबत जानकारी ली। तथा इस बात से संतुष्ट दिखे कि वहां पर प्रशासन ने पूर्ण मुश्तैदी के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव, राहत व पुनर्वास का कार्य किया। इस मौके पर उन्होने जनता को बाढ़ सामग्री वितरण किया एवं बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बाढ़ के स्थायी समाधान के क्रम में मजबूती से कदम आगे बढ़ाया है। हम जो मदद कर रहे हैं।बाढ़ राहत सामाग्री व राशन से पृथक भी माताओं,बहनों को किट वितरित की जा रही है।

सरकार बनवाएगी घर,बर्बाद फसल का मुआवजा भी देगी

प्रभारी मंत्री राजभर ने कहा शासन का यह भी निर्णय है कि बाढ़ के कारण यदि किसी का घर गिरता है तो सरकार उनका घर भी बनवाएंगी, यदि किसानों की फसल बर्बाद होती है तो फसल मुआवज़ा भी दिया जाएगा। इस प्रकार सरकार पूर्ण रूप से आपके साथ खड़ी है।

पुखरायां सीएचसी होगा उच्चीकृत

प्रभारी मंत्री द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां का भी औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या का जायजा लिया। बताया गया कि औसतन 500 से ज्यादा मरीज़ प्रतिदिन दिखाने आते हैं। जिस पर उन्होंने ओपीडी के अनुसार अस्पताल को छोटा बताया एवं उसे 100 शैया तक उच्चीकृत करने हेतु पत्र भेजे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे स्वयं उप मुख्यमंत्री से वार्ता कर उच्चीकृत कराने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान सहित आयुक्त, कानपुर नगर कानपुर डा0 राज शेखर, जिलाधिकारी नेहा जैन, पुलिस अधीक्षक सुनीति, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय आदि अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण व ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *