Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय पोषण माह का राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने किया शुभारंभ

हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय पोषण माह का राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने किया शुभारंभ

Spread the love

 

सैम बच्चों को सुपर फूड सप्लीमेंट की किट की भेंट

सुनाद न्यूज
1 सितंबर 2022

बृजबिहारी द्विवेदी

कानपुर देहात।राज्यमंत्री बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार प्रतिभा शुक्ला व जनपद के प्रभारी मंत्री श्रम रोजगार अनिल राजभर के द्वारा कलेक्ट्रेट से हरी झण्डी दिखाकर राष्ट्रीय पोषण माह सितम्बर 2022 का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर स्नेह 50 फेस-1 की शुरूआत की गयी। राज्यमंत्री तथा माननीय कैबिनेट मंत्री महोदय द्वारा जनपद के 18 सैम बच्चों को सुपर फूड सप्लीमेंट की किट प्रदान की गयी। इस अवसर पर माननीय राज्यमंत्री द्वारा बताया गया कि पोषण अभियान एक बहु-मंत्रालयी कन्वर्जेन्स मिशन है। जो माननीय प्रधानमंत्री जी के विजन सुपोषण भारत (कुपोषण मुक्त भारत) पर आधारित है। इस अभियान में कन्वर्जेन्स विभागों के समन्वय से ग्रामीण स्तर पर पोषण पंचायत का गठन कर ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में गठित ग्राम पंचायत की विभिन्न समितियों के माध्यम से पोषण पंचायत आयोजित करते हुए पोषण अभियान को जन आन्दोलन से जन भागीदारी की ओर उन्मुख किया जाना है।
गयी। समस्त कन्वर्जेन्स विभागों द्वारा माह सितम्बर में आयोजित प्रतिदिन की आयोजित की गयी गतिविधियों की पोषण माह की वेवसाइट पोषण अभियान पर ऑनलाइन फीडिंग की जायेगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश।सिंह,डीएम नेहा जैन,एसपी सुनीति,सीडीओ सौम्या पांडेय, एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *