Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > चरस की बिक्री कर रहा युवक हुआ गिरफ्तार

चरस की बिक्री कर रहा युवक हुआ गिरफ्तार

Spread the love

सुनाद न्यूज

30 अगस्त 2022

शिवली कानपुर देहात। मुखबिर की सूचना के आधार पर शिवली कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मलिकपुर गाँव के पास एक व्यक्ति को 300 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है।उप निरीक्षक अमरेन्द्र प्रताप सिंह अपने हमराही आरक्षियों सूरज मिश्र व प्रदीप तिवारी के साथ क्षेत्र में गस्त पर थे। तभी मलिकपुर गाँव के पास पुलिया पर एक व्यक्ति बैठा था। तलाशी लेने पर उसके पास से 300 ग्राम चरस बरामद की गई।जो बेचने के लिए अवैध रूप से अपने पास रखे था। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पकडे गये अजय नाथ पुत्र संतनाथ निवासी मलिकपुर जोगीडेरा, थाना शिवली, कानपुर देहात को एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *