Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > किन्नरों के बने पहचान पत्र-महामंडलेश्वर श्री कौशल्या नंद गिरी

किन्नरों के बने पहचान पत्र-महामंडलेश्वर श्री कौशल्या नंद गिरी

Spread the love

 

 

सुनाद न्यूज

25 अगस्त 2022

कानपुर देहात।महामंडलेश्वर किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य श्री कौशल्या नंद गिरी, (किन्नर)अखाड़ा द्वारा गुरुवार को सर्किट हाउस माती में किन्नर समुदाय हेतु सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित किए जाने हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जिलाधिकारी नेहा जैन, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय ने प्रतिभाग किया ।

किन्नरों के पहचान पत्र बनवाए जाएं

इस मौके पर महामंडलेश्वर श्री कौशल्या नंद गिरी ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओ से किन्नर समाज के लोगों को लाभान्वित करने हेतु किन्नरों का पहचान पत्र बनवाए जाएं तथा उनके निवास हेतु अलग बार्ड चिन्हित किए जाएं तथा समस्त थानों में किन्नरों की सुनवाई के लिए अलग सेल का भी निर्माण किया जाए । इस मौके पर समाज कल्याण अधिकारी डॉ प्रज्ञा शंकर ने बताया कि जनपद में 47 किन्नर चिन्हित हैं,।इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि इन चिन्हित किन्नरों के पहचान पत्र बनाए जाने हेतु कार्यवाही शासन के निर्देशों के तहत किया जाएगा। वही उन्होंने कहा कि किन्नरों का आयुष्मान कार्ड भी बनाया जाए। मौके पर क्षेत्राधिकारी अकबरपुर, डीपीआरओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *