Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > स्वास्थ्य > मैथा मारग गांव में घर-घर फैला बुखार , सीएमओ स्वास्थ्य अमले के साथ पहुंचे

मैथा मारग गांव में घर-घर फैला बुखार , सीएमओ स्वास्थ्य अमले के साथ पहुंचे

Spread the love

सुनाद न्यूज

22 अगस्त 2022

बृजबिहारी द्विवेदी

मैथा कानपुर देहात। मारग गांव में बुखार के बढ़ते मरीजों के चलते दूसरे दिन भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर व कैंप लगाकर राजेश गुप्ता, मुस्कान, नेहा, महेश, मुन्नी, अंकित, अश्वनी, निधि, खुशनुमा, नीतू, आकाश गुप्ता, फिरोज, विष्णु कुमार, हरिओम, राजरानी, साहिल, देवी गुलाम, मधु, मनीषा, शिवचरन सहित 72 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मरीजों की ब्लड की स्लाइड बनाकर जांच की गई। जिसमें मलेरिया रिपोर्ट नेगेटिव आई। वहीं 6 मरीजों के डेंगू का संदेह होने पर ब्लड सीरम मेडिकल कॉलेज कानपुर जांच के लिए भेजा गया। एक साथ इतनी संख्या में मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।सीएमओ डॉ० एके सिंह, अपर सीएमओ डॉ० राजकिशोर व डिप्टी सीएमओ डॉ० एपी वर्मा ने गांव पहुंच स्वास्थ्य विभाग द्वारा उठाए जा रहे कदमों की हकीकत परखी व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सिद्धार्थ पाठक के दिशा निर्देशन में 15 सदस्यीय आशा कार्यकर्ताओं की तीन टीमों ने घर-घर जाकर कूलर व फ्रिज में जमा पानी का परीक्षण किया। जिसमें कई जगह मच्छरों का लार्वा पाया गया।लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जागरुक करते हुए बताया कूलर व फ्रिज के कंप्रेसर के ऊपर पानी जमा न होने दें। कूलर का पानी नियमित बदलते रहें तथा टंकी में कुछ मात्रा में केरोसिन का तेल डाल दें । जिससे मच्छरों का लार्वा नहीं पनप पाएगा।ज्यादातर लोगों ने पानी की सप्लाई टंकी का पानी प्रदूषित होने की शिकायत की। इसी के साथ एडीओ पंचायत श्यामसुंदर पाल ने सफाई कर्मियों को लगाकर नालियों की सफाई करवाई व दवा का छिड़काव करवाया। डॉक्टर सिद्धार्थ पाठक ने लोगों से कहा बरसात के मौसम में संक्रामक बीमारियों के बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। कहीं भी पानी इकट्ठा ना होने दें। इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ० गजेंद्र सिंह, डॉ० सिद्धार्थ वर्मा, एएनएम मीना , फार्मासिस्ट अमरेंद्र कुशवाहा, सौरभ अवस्थी मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *