Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > मैथा में ब्लाक समाधान दिवस में आई 2 शिकायतें

मैथा में ब्लाक समाधान दिवस में आई 2 शिकायतें

Spread the love

 

सुनाद न्यूज

17 अगस्त 2022

बृजबिहारी द्विवेदी

मैथा कानपुर देहात। योगी सरकार के शासनादेश के अनुसार ब्लाक समाधान दिवस अब माह के दूसरे और चौथे शनिवार की जगह माह के प्रथम व तृतीय बुधवार को होगा। शासनादेश के अनुसार पहली बार बुधवार को मैथा विकास खण्ड कार्यालय में ब्लाक समाधान दिवस का आयोजन खण्ड विकास अधिकारी महिमा विद्यार्थी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जानकारी के अभाव में सिर्फ 2 शिकायत कर्त्ताओं ने ब्लाक समाधान दिवस में पहुंच कर शिकायत दर्ज करवाई। ब्लाक समाधान दिवस में सुनवर्षा सामुदायिक शौचालय में कार्यरत सफाई कर्मी अनीता पत्नी रविश ने शिकायत करते हुए बताया कि उसका पिछले तीन माह से मानदेय नहीं मिला है । बीडीओ महिमा विद्यार्थी ने सचिव सुखदेव प्रसाद को निर्देशित करते हुए कहा कि अतिशीघ्र शिकायत कर्ता के खाते में मानदेय भेंजें। दूसरी शिकायत गहलों जर्वी निवासी सतीश कुमार पुत्र शिवराम ने दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके आवास की प्रथम किस्त किसी दूसरे व्यक्ति गलत खाते में चली गई है। बीडीओ महिमा विद्यार्थी द्वारा पंचायत सचिव पुनीत त्रिपाठी को तलब करने पर उन्होंने बताया गलत खाते में गई धनराशि के आहरण में रोक लगा दी गई थी। धनराशि वापस मंगा ली गई है। अतिशीघ्र आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर लाभार्थी के खाते में धनराशि भेज दी जाएगी। बीडीओ महिमा विद्यार्थी ने मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों से कहा कि अभी शनिवार की जगह बुधवार को किये गये ब्लाक समाधान दिवस में परिवर्तन की ज्यादातर लोगों को जानकारी का अभाव है आने वाले समय में शिकायतें बढ़ेगी। सभी कर्मचारी व अधिकारी शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशानुरूप ससमय गुणवत्तापूर्ण ढंग से करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी। इस मौके पर प्रभारी एडीओ पंचायत श्यामसुंदर पाल, एडीओ आईएसबी कुलदीप यादव, पंचायत सचिव सुखदेव प्रसाद, राजीव द्विवेदी, अवधेश, आभा त्रिवेदी, प्रमिला अग्निहोत्री जेई पवन कुमार मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *