Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राष्ट्रीय > बाबा अमरनाथ से सकुशल होने की कर रहे प्रार्थना

बाबा अमरनाथ से सकुशल होने की कर रहे प्रार्थना

Spread the love

 

सुनाद न्यूज
10 जुलाई 2022

कानपुर देहात। कानपुर देहात के विभिन्न गांव व कस्बों से बाबा अमरनाथ के दर्शन करने तमाम भक्त गए हैं।इधर अमरनाथ में जल सैलाब के बाद हुई त्रासदी के चलते उनके परिजनों में बेचैनी है। कई लोगों ने फोन कर अपने सकुशल होने की जानकारी अपने परिजनों को दी है। इस पर उन्होंने राहत की सांस ली है। दूसरी तरफ कस्बा शिवली से अमरनाथ यात्रा पर दो जत्थों में करीब चार दर्जन लोग गए थे। सभी अमरनाथ के दर्शन कर जम्मू पहुंच गए हैं। घटना के बाद परिजनों को सभी के सकुशल होने की जानकारी मिली। साहुल दीक्षित ने बताया कि सभी सकुशल है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *