जमीनी विवाद को लेकर महिला की हत्या,परिजनों पर आरोप

सुनाद न्यूज
7 जुलाई 2022

सरोजनी की फाइल फोटो


बृजबिहारी द्विवेदी
कानपुर देहात।
शिवली कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर शिवली गांव में ट्रैक्टर लेकर खेत जुतवाने गई महिला की हत्या कर दी गई। पति,पुत्रो व परिजनों पर हत्या का आरोप लगा है। घटनास्थल पर एसपी सुनीति भी पहुंची। और थाना पुलिस को घटना के खुलासे के निर्देश दिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंहपुर शिवली निवासी दिवारी लाल की पत्नी व पूर्व आशा कार्यकर्ता सरोजनी की पड़ोसी गांव करोम के रहने वाले हरीओम के साथ प्रेम-संबंध हो गये थे। वह करीब ढाई वर्ष पहले पति दिवारी लाल को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहने लगी थी। इसी बीच दूसरी जगह निवास करने के कारण उसकी आशा कार्यकर्ता की नौकरी भी चली गई थी। सरोजिनी देवी के नाम सिंहपुर गांव में करीब ढाई बीघा कृषि भूमि है। वह उसी जमीन की जुताई बुवाई कराने गुरुवार को किराये का ट्रैक्टर लेकर गांव गई थी। और खेत पर मारपीट कर ट्रैक्टर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *