डेढ़ साल का मासूम गायब,खेत मे मिला
सुनाद न्यूज
07 जुलाई 2022
कानपुर देहात। मायके थाना अकबरपुर के अंबेडकर नगर आई सचेंडी के कला का पुरवा की रहने वाली भूरी पत्नी आरिफ डेढ़ साल के बच्चे बाबू के साथ घर की छत पर मंगलवार की रात्रि को सोई थी। सुबह उठी तो बाबू छत से गायब था। तलाश के बाद पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाल विनोद पांडेय ने गांव के आसपास खोजबीन अभियान चलाया। घर से सौ मीटर दूर एक खेत मे बच्चा मिला। इस पर सभी ने चैन की सांस ली। लेकिन डेढ़ साल का बाबू छत से खेत कैसे पहुंच गया। यह सवाल पहेली बना हुआ है। एसपी सुनीति ने बच्चे के सकुशल मिलने पर कोतवाल व सीओ प्रभात कुमार की प्रशंसा की है।