रोपित पौधों का संरक्षण करें- संजय सिंह गंगवार,राज्यमंत्री
सुनाद न्यूज
05 जुलाई 2022*
कानपुर देहात। पौधरोपण महाअभियान के तहत राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग संजय सिंह गंगवार ईको पार्क माती में जामुन के पौधे का पौधरापण किया। उन्होेंने इस अवसर पर कहा कि मंगलवार को जनपद में करीब 60 लाख पौधे लगाये जा रहे है। लेकिन जरूरी है, कि हम लगाये गये पौधों का संरक्षण करें। डीएम नेहा जैन व एसपी सुनीति ने कहा कि इस महाअभियान में हम सब योगदान करेंगे, इस अवसर पर बोलते डीएफओ एके द्विवेदी ने कहा कि वृक्ष की महिमा का वर्णन वेद शास्त्रों में किया गया है।कि करें। इस अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय, सिठमरा के बच्चों ने कठपुतली नृत्य द्वारा पर्यावरण का संदेश दिया। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व जगदम्बा प्रसाद गुप्ता आदि जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
