अरशदपुर का खराब हैंडपंप शिकायत के बाद भी नही हुआ ठीक

 

तहसील दिवस पर शिकायत के बाद केवल,थोथे वादे से बहलाया

कानपुर देहात। एक वर्ष से खराब हैंडपंप को ठीक नही कराया जा रहा है। तहसील दिवस में शिकायत करने पर रिबोर कराने की बात कही। शिकायत के पच्चीस दिन बीतने के बाद भी हैंडपंप को रिबोर नही कराया गया है। हैंडपंप खराब होने से 20 परिवारों को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
कानपुर देहात के ब्लाक मैथा के अरशदपुर में भाजपा की बूथ अध्यक्ष रेशमा देवी के घर के पास एक तीन वर्ष पूर्व हैंडपंप प्रतिभा शुक्ला की विधायक निधि से लगाया गया था। गांव के घनश्याम राजपूत ने मैथा में तहसील दिवस 4 जून को एडीएम जेपी गुप्ता से शिकायत की थी। शिकायत पर ग्राम सचिव निर्मला ने मौके का निरीक्षण कर हैंडपंप रिबोर कराए जाने जरूरत बताई। हालाकि पच्चीस दिन बीतने के बाद भी हैंडपंप ठीक न होने से करीब बीस परिवारों को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीण छुन्ना लाल,शिवनन्दन ,मूलचंद,विजय सिंह,अखिलेश ने कहा कि हैंडपंप अभी तक ठीक नही कराया गया है। बीडीओ महिमा विद्यार्थी ने कहा कि खराब हैंडपंप को रिबोर कराया जाएगा।

भीषण गर्मी में भी नही कराया ठीक

ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी में कई बार मौखिक हैंडपंप को ठीक कराए जाने की मांग की गई। इसके बाद तहसील दिवस में शिकायत की गई। इसके बाद भी हैंडपंप ठीक नही कराए जाने पर नाराजगी जताई है।

केवल जवाब लगाकर कर दिया निस्तारण

योगी सरकार आम लोगों को सहूलियत देने के लिए तहसील समाधान व थाना समाधान दिवस का आयोजन करती है साथ ही शिकायतों को गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण के आदेश भी दे रखें लेकिन कानपुर देहात में निस्तारण की हालत बहुत खराब है। मनमाने जवाब लगाकर निस्तारण किया जा रहा है

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *