इस्तीफा देकर उद्धव ठाकरे ‘पूर्व’ मुख्यमंत्री हुए
सुनाद न्यूज
29 जून 2022
दिल्ली।सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के राज्यपाल का फैसला बरकरार रखते हुए विधानसभा में बहुमत परीक्षण के लिए हरी झंडी दे दी है। इसके कुछ देर बाद ही उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के सीएम पद से इस्तीफा देने का एलान कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता भी छोड़ने की घोषणा की। फेसबुक के जरिए दिए संबोधन किया।
