कानपुर। कानपुर में गुरुवार दोपहर गंगा बैराज के पास नत्थूपुरवा गांव के करीब एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव की कार्रवाई शुरू की। कमिश्नर रघुवरलाल ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है।