Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > कानपुर नगर > 10 हजार की रिश्वत लेते जेई व एसएसओ गिरफ्तार

10 हजार की रिश्वत लेते जेई व एसएसओ गिरफ्तार

कानपुर। एंटी करप्शन (विजिलेंस) टीम ने किसान की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) अजीत राजपूत और एसएसओ चंद्रभान को कथित रूप से दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों पर नलकूप कनेक्शन देने के एवज में अवैध रूप से रकम मांगने का आरोप है।एंटी करप्शन के मुताबिक मामला कमलागंज विकास खंड के याकूतगंज क्षेत्र के गुगौरा (गुरौरा) विद्युत उपकेंद्र का बताया जा रहा है। किसान की शिकायत के बाद विजिलेंस टीम ने शिकायत का सत्यापन किया और निर्धारित कार्रवाई के तहत टीम ने दोनों कर्मचारियों को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया।गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को फतेहगढ़ कोतवाली लाया गया, जहां आवश्यक लिखापढ़ी और पूछताछ की कार्रवाई की जा रही है। विजिलेंस की इस कार्रवाई से बिजली विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई संबंधित जांच और साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *