जानकारी-मैथा बिजली घर में होगा काम,सप्लाई रहेगी ठप्प
कानपुर देहात। मैथा विद्युत उपकेंद्र के जेई पुनीत शर्मा ने बताया कि 132केवी जैनपुर को पोषित करने वाली 132kv जैनपुर रनिया प्रेषण लाइन का शटडाउन 17 जून बुधवार को पूर्व नियोजित है। उसी दिन 33केवी मैथा जैनपुर लाइन जोकि 132केवी जैनपुर रनिया प्रेषण लाइन के नजदीक से गुजर रही है, के परिधि के अंतर्गत आ रहे पेड़ों की शाखाओं की कटाई छटाई का कार्य एवं लाइन में आवश्यक मेंटिनेंस का कार्य किया जाना है। जिसके चलते सुबह 10बजे से शाम 7 बजे तक 33केवी मैथा लाइन बंद रहेगी। जिससे मैथा उपकेंद्र से पोषित सभी गांवों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। उपभोक्ताओं से उन्होंने अपील की है, कि उक्त समयावधि के लिए पानी आदि का भण्डारण सुनिश्चित कर लें। जिससे गर्मी में पानी आदि की समस्या से जूझना न पड़े।
