स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा,प्रशिक्षण के लिए शीघ्र होगी भर्तियां

कानपुर देहात। जिले में बेरोजगारों को विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। जिससे कि बेरोजगार लोग स्वावलंबी बन सके। एसएसएस फाउंडेशन व भुवनेश्वरी डायनामिक्स के सहयोग से संचालित किया जाएगा। जिसके लिए जिला कार्यालय रसूलाबाद में खोला गया है। भुवनेश्वरी डायनामिक्स के डायरेक्टर वीरेंद्र कुमार व अलका दुबे ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण अभियान के तहत युवाओं व पात्र लोगों का विभिन्न विषयों जैसे सौर ऊर्जा,पशु पालन व दुग्ध उत्पादन,मधु मक्खी पालन,किसान व महिला समूह आदि विषयों प्रशिक्षण दिलाकर बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। इसके लिए जिले के सभी ब्लाकों में ब्लाक कार्डिनेटर,सुपरवाइजर,आफिस स्टाफ, डेटा इंट्री अधिकारी,कंप्यूटर आपरेटर आदि की भर्ती की जाएगी। शीघ्र ही प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *