Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > मंत्री जी के आने से पहले भरे जाने लगे सड़क के गड्ढे

मंत्री जी के आने से पहले भरे जाने लगे सड़क के गड्ढे

Spread the love

कानपुर देहात,06 मार्च 2024। लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद के बुधवार को रूरा के काशीपुर आने का कार्यक्रम है। उनके कार से आने के मद्देनजर शिवली कल्यानपुर रोड के गड्ढों को आनन फानन में भरने का काम विभागीय कर्मियों ने भरवाना शुरू कर दिया है। इस सड़क कई जगह धसकने के साथ ही कई जगहों पर गड्ढे हो गए है। शिवली में एक पुलिया भी गिर गई है। बैरी सवाई में सड़क धसक गई। और एक गड्ढा भी हो गया है। जिसे ठीक कराने के लिए पत्रकार विधिक वेलफेयर एसोसिएशन ने डीएम को ज्ञापन भी भेजा है। एक जेई ने बताया कि मंत्री जी के कार्यक्रम के मद्देनजर तैयारियां की जा रही हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *